मासिक चक्र के दौरान होने वाली ऐंठन (क्रैम्प) से कई महिलाएं परेशान होती हैं। जबकि मेडिकल दुकानों में मिलनेवाली दवाओं से आराम मिल सकता हैं। कई महिलाएँ ऐंठन के दर्द को कम करने के लिये घरेलू उपचार करना ही पसंद करती हैं। आइए, ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानकारी लेते हैं ।

पीरियड क्रैम्प क्या है?

क्या आपको पीरियड के पहले या बाद में भयानक दर्द महसूस हुआ है? जी हाँ, ये पीरियड क्रैम्प हैं। ये इसलिए होते हैं क्योंकि आपका गर्भाशय अपनी परत को बाहर निकालने के लिए सिकुड़ रहा होता है। कभी-कभी ये सिर्फ़ मामूली परेशानी होती है, तो कभी-कभी ये बहुत दर्दनाक हो सकती है ।इस अवस्था में पेट फूलना या थकान महसूस होना पूरी तरह से सामान्य है।

घरेलू उपचार के लाभ:

मासिक चक्र (पीरियड्स) मे होनेवाले दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपचारों के कई फायदे हैं । चलिए जानते है की इन घरेलू उपचारों के बेहतरीन फायदे:

  1. 1. किफ़ायती: घरेलू उपचार आमतौर पर कम खर्च करने वाले होते हैं, और इन उपचारोकी सामग्री आसानी से मिल सकती है। इसलिए आपका पैसा भी बच जाता है ।

    2. कम दुष्प्रभाव: घरेलू उपचार या औषधि दुकान में मिलनेवाली दवाइयों के हानिकारक प्रभाव नहीं डालते।इसलिए घरेलू उपचारों से  बेचैनी महेसूस होने की संभावना मुक़ाबले बहुत ही कम होती है।

    3. पूरे शरीर को राहत: घरेलू उपचारों से सिर्फ़ क्रैम्प ही नहीं, बल्कि मासिक चक्र के कई लक्षणों या पूरे शरीर को राहत मिलती  है, जैसे के शरीर के दूसरे हिस्सों का दर्द भी कम हो सकता है। इससे आप पूरे शरीर में स्वस्थ महेसूस कर सकते है।

    4. आसान पहुँच: साधारण घरेलू उपचारों की सामग्री घर पर होती है, और उपचार करना भी आसान होता है। ना तो डॉक्टर के पास जाना, ना घर से बाहर जाकर उपचार करना, घर की सुविधाओं में ही बैठकर आप इलाज करवा सकते हैं।

    5. प्राकृतिक सामग्री: घरेलू उपचार नैसर्गिक चीजों से बने होते हैं। जो आपके शरीर पर कोमल होते हैं और आपके लिए अच्छे होते हैं।


पीरियड क्रैम्प को नियंत्रित रखने के घरेलू उपचार:

नीचे कुछ आसान घरेलू उपचार हैं, जिससे आपको पीरियड्स में बेहतर महेसूस होगा।

  1. 1. ताप / गरम चिकिस्ता (Hot Therapy) : गरम टॉवेल या हीट पैड अपने पेट पर रख कर सेंक लें। यह आपके  ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाएगा और मांसपेशियों (मसल्स) को आराम देगा।

  2. 2. हर्बल चाय: हर्बल चाय सूजनरोधी होता है। मतलब हर्बल चाय में  शरीर की सूजन कम करने का गुण होता है ।अदरक, बबून के फूल या पुदीना चाय पीने से यह सहज रूप से पीरियड ऐंठन से आराम देता है।

  3. 3. हल्का व्यायाम (Gentle Exercise) :  अपने रक्त प्रवाह को बढ़ाने और पीरियड क्रैम्प को कम करने के लिये टहलें और कुछ हल्का योग करें।

  4. 4. आहार में बदलाव: ओमेगा-3, मैग्नीशियम और आयरन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे मछली, नट्स और पत्तेदार सब्जियाँ खाएँ, जो अपने सूजन-रोधी गुणों के कारण पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

  5. 5. हाइड्रेशन: पीरियड्स के दौरान सूजन को कम करने के लिए खूब पानी पिएँ।


पीरियड्स क्रैम्प को असरदार तरीकों से नियंत्रित रखने के लिए कुछ सुझाव:

पीरियड् क्रैम्प के घरेलू उपचारों का अधिकतम लाभ पाने के लिए उन्हें सही तरीकों से उपयोग करना महत्वपूर्ण है। इसीलिए नीचे कुछ सुझाव दिए हैं जो आपको दर्द से छुटकारा पाने में मदद करेगा ।

  1. 1. जल्दी शुरू करें: इन उपायों का उपयोग करने के लिए अपने पीरियड्स शुरू होने तक इंतज़ार ना करें। क्रैम्प शुरू होने से पहले ही इसे नियंत्रित करने के लिए कुछ दिन पहले शुरू करें। मासिक चक्र के किसी भी चरण में हाइड्रेट (भरपूर पानी पीना) रहने से ,दर्द और सूजन से राहत मिलती है।

  2. 2. अलग-अलग उपाय आज़माएँ: हर किसी का शरीर अलग होता है, इसलिए अलग-अलग घरेलू उपाय आज़माएँ और देखें कि आपके लिए कौन सा उपाय सबसे अच्छा काम करता है। तब तक प्रयोग करते रहें जब तक आपको यह ना मिल जाए कि आपको बेहतर महसूस करने में कौन सा उपाय मदद करता है।

  3. 3. मिला-जुलाकर देखें: जादा आरामदेह अनुभव के लिए अलग-अलग उपायों को मिलाएँ। उदाहरण के लिए, हर्बल चाय पीते समय हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें या आहार में बदलाव के साथ हल्का व्यायाम करें।

  4. 4. अपने शरीर की सुनें: ध्यान दें कि आपका शरीर उपायों पर कैसे प्रतिक्रिया करता है और ज़रूरत के हिसाब से बदलाव करें। अगर कुछ ठीक नहीं लगता है, तो कुछ और आज़माएँ।


सावधानियाँ और विचार

पीरियड्स में ऐंठन को नियंत्रित करने के लिए घरेलू उपचार का उपयोग करते समय, अपनी सुरक्षा और सेहत को सुनिश्चित करने के लिए कुछ सावधानियाँ बरतना महत्वपूर्ण है। इन प्राकृतिक उपायों का उपयोग करते समय ध्यान में रखने योग्य कुछ सरल सावधानियाँ और विचार यहाँ दिए गए हैं -

  1. 1. डॉक्टर से बात करें: कोई भी नया उपाय आजमाने से पहले, खासकर अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है या आप गर्भवती हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करें। वे आपको सही सलाह दे सकते हैं।

  2. 2. एलर्जी पर नज़र रखें: कुछ महिलाओं को  कुछ चीज़ों से एलर्जी हो सकती है या उन्हें गर्मी के प्रति संवेदनशीलता बढ़ सकती है। यह महत्वपूर्ण है कि आप जो भी खा रहे हैं, उस पर ध्यान दें, धीरे-धीरे खाए और देखें कि आपका शरीर कैसे प्रतिक्रिया करता है।

  3. 3. ज़रूरत पड़ने पर मदद लें: अगर आपकी ऐंठन बहुत ज़्यादा दर्दनाक है या कम नहीं हो रही है, तो अपने डॉक्टर से मिलें। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।


पीरियड्स के दौरान होने वाले ऐंठन को प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए घरेलू उपचार का उपयोग करना एक स्मार्ट विकल्प है। हीटिंग पैड से लेकर हर्बल चाय तक, ये सरल तरकीबें आपको पीरियड्स के दौरान बेहतर महसूस करने में मदद कर सकती है। बस अपने शरीर की आवाज़ सुनना याद रखें, ज़रूरत पड़ने पर अपने डॉक्टर से बात करें और अपना ख्याल रखें। इन प्राकृतिक उपचारों से आप पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैम्प्स को कम कर सकते हैं और हर महीने ज़्यादा आरामदायक महसूस कर सकते  हैं।


Sources : 
Healthline - 6 Home Remedies and OTC Options to Help with Period Cramps
Medical News Today - How to get rid of menstrual cramps with 6 home remedies