माहवारी साइकल हर व्यक्ति में बहुत अलग-अलग होती है और वैसे ही माहवारी के ब्लड क्लॉट का दिखना भी। वैसे तो इसे सामान्य माना जाता है, माहवारी के खून के रिसाव के साथ जो माहवारी के खून में क्लॉट आते हैं, वे आपके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दे सकते हैं। आम तौर यह उनके आकार, बारंबारता और रंग पर निर्भर करता है। अलग-अलग तरह के माहवारी के ब्लड क्लॉट और उनके मतलब को समझने से आपको यह समझने में मदद मिल सकती है कि क्या वह आपके शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं या उसके बारे में डॉक्टर से बात करना ज़रूरी है।
माहवारी के ब्लड क्लॉट क्या होते हैं?
माहवारी के ब्लड क्लॉट में माहवारी के दौरान गर्भाशय से निकलने वाले खून और टिशू होते हैं। माहवारी के दौरान क्लॉटिंग रोकने के लिए हमारा शरीर प्राकृतिक थक्कारोधक(एंटिकोएगुलेंट) बनाता है लेकिन इन थक्कारोधकों(एंटिकोएगुलेंट) को अपना काम करने में समय लग सकता है, खासकर अगर फ्लो बहुत ज़्यादा हो, और इससे ब्लड क्लॉट बनते हैं। कभी-कभी दिखने वाले क्लॉट आम तौर पर सामान्य माने जाते हैं, खासकर हेवी फ्लो वाले दिनों में। असामान्य रूप से बड़े या लगातार होने वाले क्लॉट पर आपको ज़्यादा ध्यान देना चाहिए क्योंकि वे दबी हुई स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा कर सकते हैं।
माहवारी के ब्लड क्लॉट के प्रकार
अलग-अलग तरह के माहवारी के ब्लड क्लॉट और उनके संभावित स्वास्थ्य प्रभाव निम्न हो सकते हैं:
-
1. छोटे, जेली जैसे क्लॉट
वे कैसे दिखते हैं:
माहवारी के दौरान जेली जैसे ब्लड क्लॉट छोटे और नरम और नम होते हैं।
उनका अर्थ क्या होता है:
छोटे क्लॉट सामान्य होते हैं, खासकर जिस दिन आपकी फ्लो ज़्यादा हेवी हो। आसान शब्दों में, ज़्यादा फ्लो के दौरान आपके शरीर की पर्याप्त थक्कारोधक(एंटिकोएगुलेंट) बनाने की अक्षमता की वजह से वे होते हैं।
-
2. अंगूर के आकार के बड़े क्लॉट
वे कैसे दिखते हैं:
अंगूर या 50 पैसे के सिक्के से बड़े माहवारी के ब्लड क्लॉट।
उनका अर्थ क्या होता है:
बड़े क्लॉट की वजह मेनोरिया, या बहुत ज़्यादा ब्लीडिंग हो सकती है। यह हॉर्मोनल असंतुलन, पॉलीप्स, या गर्भाशय के फाइब्रॉइड से भी संबन्धित होते हैं।
-
3. गहरे लाल क्लॉट
वे कैसे दिखते हैं:
क्लॉट जो चमकीले लाल रंग के होते हैं।
उनका अर्थ क्या होता है:
यह आम तौर पर एक स्वस्थ साइकल का चिन्ह होता है, चमकीले लाल/गहरे लाल रंग के क्लॉट ताज़े ख्होन की निशानी होते हैं। लेकिन, कभी-कभी अगर उसके साथ बेचैनी और हेवी ब्लीडिंग हो, तो वे एंडोमेट्रियोसिस या गर्भपात जैसी समस्याओं की ओर इशारा कर सकते हैं।
-
4. काले या गहरे भूरे क्लॉट
वे कैसे दिखते हैं:
गहरे रंग के क्लॉट, या तो भूरे या काले।
उनका अर्थ क्या होता है:
खून को शरीर से निकलने के लिए अगर ज़्यादा समय लग जाए, तो ऐसे पुराने खून से गहरे क्लॉट बनते हैं। लगातार आने वाले काले माहवारी के ब्लड क्लॉट, वैसे तो नुकसानदेह नहीं होते, लेकिन गर्भाशय में अवरोध या हॉर्मोनल असंतुलन की ओर इशारा कर सकते हैं।
-
5. क्लॉट में टिशू जैसा गाढ़ापन
वे कैसे दिखते हैं:
ऐसे क्लॉट जो टिशू जैसे और रेशेदार दिखते हैं।
उनका अर्थ क्या होता है:
यह क्लॉट गर्भाशय की परत के बचे हुए हिस्से हो सकते हैं, जो माहवारी में सामान्य है। लेकिन, वे एंडोमेट्रियोसिस या गर्भपात का चिन्ह हो सकते हैं अगर वे अक्सर होते हैं और साथ में आपको बहुत दर्द भी होता है।
माहवारी के असामान्य ब्लड क्लॉट क्यों होते हैं?
माहवारी के दौरान बहुत से कारकों की वजह से असामान्य क्लॉट बन सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:
-
1. हॉर्मोनल असंतुलन:
एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का असंतुलन गर्भाशय की परत के विकास और उसके निकलने को प्रभावित कर सकता है।
-
2. गर्भाशय के फाइब्रॉइड या पॉलीप्स:
यह गैर-नुकसानदेह गांठें भारी माहवारी और माहवारी के बड़े ब्लड क्लॉट की वजह बन सकती हैं।
-
3. एंडोमेट्रियोसिस:
इस स्थिति में गर्भाशय जैसे टिशू गर्भाशय के बाहर बढ़ते हैं, जिससे माहवारी बहुत दर्दनाक होती है और माहवारी के खून में असामान्य क्लॉट दिखते हैं।
-
4. गर्भपात:
कुछ मामलों में, टिशू समेत बड़े क्लॉट गर्भपात की ओर इशारा कर सकते हैं।
-
5. एडेनोमायोसिस:
इस स्थिति में गर्भाशय की परत गर्भाशय की दीवार के अंदर बढ़ती है। इससे गर्भाशय बड़ा हो जाता है, लंबे समय तक भारी ब्लीडिंग होती रहती है, बड़े क्लॉट बनते हैं, और गर्भाशय उसके सामान्य आकार से दो से तीन गुना बड़ा हो जाता है।
जबकि छिटपुट क्लॉट आम तौर पर चिंता का कारण नहीं होते, कुछ लक्षण होते हैं जिनके लिए डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी बन जाता है:
- 50 पैसे के सिक्के से बड़े माहवारी के ब्लड क्लॉट, खासकर अगर वह अक्सर दिखाई दें।
- क्लॉट के साथ बहुत ज़्यादा क्रैंप्स आना और दर्द होना।
- आपके क्लॉटिंग और माहवारी के फ्लो में अनपेक्षित बदलाव।
- बहुत ज़्यादा ब्लीडिंग जो, कुछ घंटो के लिए, आपको हर घंटे पैड या टैम्पोन बदलने पर मजबूर कर दें

भारी ब्लीडिंग में माहवारी के ब्लड क्लॉट भी शामिल हो सकते हैं जो आमतौर पर आपके माहवारी उत्पाद को भिगो देते हैं।
माहवारी के ब्लड क्लॉट के बारे में क्या करना चाहिए?
-
1. अपनी साइकल पर ध्यान दें:
अपने फ्लो पर ध्यान रखने के लिए, पीरियड ट्रैकिंग एप्लिकेशन इस्तेमाल करें।
-
2. हाइड्रेटेड रहें:
पर्याप्त पानी पीने से ब्लड फ्लो बढ़ने और क्लॉट को रोकने में मदद मिलती है।
-
3. माहवारी के लिए योग्य देखभाल उत्पाद चुनें:
ज़्यादा फ्लो और क्लॉट को नियंत्रित करने के लिए, लीकप्रूफ पीरियड पैंटी जैसे उत्पाद बहुत अच्छे होते हैं।
-
4. अपने डॉक्टर से बात करें:
अगर आपके क्लॉट बड़े हों, बारबार हो रहें हों और साथ में अन्य लक्षण दिखाई दे रहे हों, तो अपने डॉक्टर की सलाह ले।
सामान्य है या नहीं?
माहवारी के ब्लड क्लॉट अक्सर मासिक धर्म का एक स्वाभाविक हिस्सा होते हैं, खासकर हेवी फ्लो वाले दिनों में। लेकिन, उनके आकार, बारंबारता और रंग पर ध्यान देने से, आपको अपने माहवारी स्वास्थ्य को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल सकती है। अगर आपको कुछ असामान्य या चिंताजनक दिखे, तो मार्गदर्शन के लिए डॉक्टर की सलाह लेने से हिचकिचाएँ नहीं। अपने शरीर को समझना, इष्टतम स्वास्थ्य और कल्याण की ओर पहला कदम होता है।
Sources :
https://www.apollospectra.com/blog/general-health/blood-clots-during-periods?utm_source=chatgpt.com
https://www.verywellhealth.com/why-are-there-blood-clots-in-my-period-2721935?utm_source=chatgpt.com
https://www.health.com/blood-clots-during-a-period-8563877 https://march.health/blog/menstrual-health/period/what-are-blood-clots-during-periods/